दो सुपरस्टार.. एक जबरदस्त LOOK.. पहली झलक से ही ब्लॉकबस्टर!
निर्देशक राजकुमार हिरानी के संजय दत्त बॉयोपिक फिल्म संजू से एक नई पोस्टर रिवील की है। पोस्टर में रणबीर कपूर संजय दत्त के जेल लुक में हैं, जो कि बिल्कुल जबरदस्त है। राजकुमार हिरानी ने पोस्टर के साथ लिखा है कि- जब मैं 2013 में संजय दत्त से मिलने जेल गया था, यह उस समय का लुक है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर अपने लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। पोस्टर में रणबीर हैं या संजय दत्त.. दोनों सुपरस्टार के बीच फर्क नहीं किया जा सकता।
ईद पर नहीं होगा 'रेस 3' धमाका.. आगे बढ़ेगी सलमान की एक्शन फिल्म!
संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी हर दिन फिल्म की एक पोस्टर और रणबीर कपूर का लुक शेयर कर रहे हैं। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब तक संजय दत्त के डेब्यू के दिनों का लुक, साजन लुक, मुन्नाभाई लुक, वास्तव लुक, जेल लुक रिलीज किया जा चुका है।

जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र हो चुके हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी दो महीने का वक्त है। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।
बता दें, यह रणबीर कपूर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। खास बात है कि राजकुमार हिरानी संजू को चीन में भी रिलीज करने वाले हैं। यानि की फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी शानदार प्रदर्शन करने को तैयार है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म वर्ल्डवाइड धमाकेदार ओपनिंग दे।
बहरहाल, यहां जानें संजय दत्त बॉयोपिक कौन सा एक्टर, किस किरदार में नजर आएंगे-


Click it and Unblock the Notifications