ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू का नया पोस्टर रिलीज, 90s के संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर
Recommended Video

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू का नया पोस्टर एक बार फिर से सबके सामने है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल कर रहे है। फिल्म का एक नया पोस्टर फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि संजू के रूप मे रणबीर कपूर 90 के दशक के हीरो के रूप में।
इसके अलावा उन्होने लिखा कि कल एक और मुन्नाभाई आपके सामने आने वाले है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और लोगों को टीजर इतना ज्यादा पसंद आया है कि कम समय में कई करोड़ लोगों ने इस टीजर को देखा है।

बता दें कि राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया था कि वह हर दिन फिल्म की पोस्टर और रणबीर कपूर का एक लुक शेयर करेंगे। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र होने वाले हैं।
इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे फैंस को करीब दो महीने इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई करेगी।
आज राजकुमार हिरानी ने जो फोटो पोस्ट की है उससे साफ पता चल रहा है कि पोस्टर में रणबीर कपूर 90s के संजय दत्त के लुक में हैं, जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर अपने हर लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।
बता दे कि संजय दत्त की जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है और उन्होने काफी समस्याओं का सामना किया है। उन्होने कई साल तो जेल की चारदीवारी में गुजार दिए थे।
हालांकि अब संजू बाबा जेल के बाहर आ चुके है और काफी ज्यादा खुश है और अपने काम और परिवार पर ध्यान दे रहे है। संजय दत्त मशहूर अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के बेटे है।
संजय दत्त जेल से आने के बाद काफी ज्यादा बिजी हो गए और इस समय वो कलंक फिल्म की शूटिंग कर रहे है जिसमें वो एक बार फिर से माधुरी दीक्षित के साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म मे इन दोनो के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
