सामने आया संजू का खतरनाक लुक, राजू हिरानी ने रिलीज किया पोस्टर
फिल्म संजू इन दिनो काफी चर्चा में चल रही है इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल कर रहे है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू का नया पोस्टर एक बार फिर से सबके सामने शेयर किया है। इस पोस्टर में गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे रणबीर कपूर को लेकर उन्होने लिखा कि जब वो पहली बार रणबीर से इस लुक में मिले थे तो उन्होने सोचा भी नही था कि रणबीर ऐसा भी लग सकता है।
पोस्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल कर रहे है।

राजकुमार हिरानी आए दिन नए नए पोस्टर शेयर कर रहे है और लोगों को सरप्राइज दे रहे है। फिल्म का पोस्टर देखकर लोगों की उत्सुकता इस फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है।
हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जिसके लोंगों ने सिर आंखो पर बिठाकर ये बता दिया कि संजय दत्त की जिंदगी के बारे में लोग जरूर जानना चाहते है।
बता दें कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म को बनाने में काफी ज्यादा समय लगा दिया है और अब फिल्म अपने अंजाम तक पहुंचने वाली है। संजय दत्त ने जब इस फिल्म का ट्रेलर देखा था तो उनको यकीन नहीं हुआ था कि रणबीर कपूर उनके जैसा दिख सकते है।
इस बारे मे बोलते हुए संजय दत्त ने कहा था कि हमें यकीन नही हो रहा है कि रणबीर मेरी तरह दिख रहा है। इसके बाद उन्होने राजू हिरानी की जमकर तारीफ की थी।
बता दें कि संजय दत्त पहले ऐसे हीरो है जिनके ऊपर फिल्म बन रही है और इसके पीछे कारण संजय दत्त का हमेशा मुसीबतों मे घिरे रहना।
संजय दत्त को बॉलीवुड का बैड ब्वॉय भी कहा जाता है और वो अब जेल जाकर वापस आ चुके है। संजय दत्त आते ही फिल्मों की शूटिंग मे व्यस्त हो गए है और इस समय वो एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसका नाम है कलंक है।
इस फिल्म काफी समय के बाद उनके साथ माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है और इसके अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications