CLEAR HAI: मेरी फिल्म ईद 2018 पर रिलीज़ नहीं होगी...मैंने कोई बुकिंग नहीं की!
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक इस साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था। इसलिए जब ये क्लैश कैंसिल हुआ और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक पोस्टपोन हुई तो फैन्स काफी दुखी है।
पर अफवाहों का बाज़ार गर्म ही रहा और खबरें थीं कि रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक 2018 की ईद बुकिंग करने वाली है। लेकिन इससे पहले इस खबर को हवा मिलती, राजकुमार हिरानी ने एकदम स्पष्ट तौर पर इसे नकार दिया।

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सारी खबरें अफवाहें हैं और इसलिए इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। फिल्म मार्च में रिलीज़ हो रही थी और मार्च में ही रिलीज़ होगी। रणबीर के टैलेंट पर किसी को शक नहीं है।
Recommended Video

उनके काम की तारीफ करते हुए दत्त के लेखक अभिजात जोशी का कहना है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को आने वाले 100 सालों तक याद रखा जाएगा।वहीं फिल्म का कॉन्फिडेंस इसी बात से समझ आ रहा है कि इसने बिना किसी त्योहार के फिल्म रिलीज़ करने की ठान ली है।
हालांकि कई बार कई ब़ड़े प्रोड्यूसर कह चुके हैं कि बॉलीवुड के खान, कपूर, देवगन और कुमार को अब ये बड़ी तारीखें नए एक्टर्स के लिए छोड़ देनी चाहिए जिससे कि उनकी अच्छी फिल्में अच्छा बिज़नेस कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications