..................... Rajkumar Hirani, Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt together for Munnabhai part 3 - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: फिर साथ आ रहे हिरानी और संजू - रणबीर, सलमान की दबंग 3 से सीधा महाटक्कर

राजकुमार हिरानी स्टारर संजू ने एक हफ्ते में सबसे तेज़ 200 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लिया है और अब खबर है कि राजकुमार हिरानी एक और फिल्म प्लान कर रहे हैं - संजय दत्त और रणबीर कपूर के साथ। गपशप गली की मानें तो काफी ज़्यादा संभावना इस बात की है ये कि ये फिल्म मुन्नाभाई का तीसरा और आखिरी पार्ट है।

वैसे भी मुन्नाभाई की चर्चा काफी समय से चल रही है। और अगर ये फिल्म मुन्नाभाई का तीसरा पार्ट है तो फिर ये बॉलीवुड की सभी सीरीज़ फिल्मों को धूल चटा सकती है। खासतौर से धूम 3 और दबंग 3 को। जिस हिसाब से सलमान खान की कमाई आजकल चल रही है, दबंग 3 से भी उम्मीदें कम ही हैं।

rajkumar-hirani-ranbir-kapoor-sanjay-dutt-come-together-munnabhai-part-3

वहीं रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी ने साबित कर दिया है कि वो परदे पर जादूगरी का काम कर सकते हैं। माना जा रहा है कि संजू आराम से 350 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी। ऐसे में मुन्नाभाई तो दर्शकों की फेवरिट सीरीज़ में से एक है। गौरतलब है कि लोगों का मानना है कि राजू हिरानी ने ये फिल्म केवल संजय दत्त की इमेज सुधारने के लिए बनाई है।

अब राजकुमार हिरानी ने इस बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत करते हुए बताया कि मुझे संजय दत्त की छवि सुधारकर क्या मिलेगा? मैं क्यों उन पर फिल्म बनाउंगा। मैंने केवल फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि ये एक शानदार कहानी थी। राजकुमार हिरानी ने साफ किया कि इस फिल्म को बनाने के पीछे उनका मकसद संजय दत्त को हीरो बनाना कतई नहीं हैं।
[हमें मिली संजू की ये 10 गलतियां जो बहुत ज़्यादा भारी पड़ीं]

संजय दत्त का जीवन कितना कंट्रोवर्शियल है, ये तो किसी को बताने की ज़रूरत ही नहीं है। लेकिन फिर भी अपने 100 करोड़ फैन्स को वो ये 10 जवाब कभी नहीं दे पाएंगे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X