राजकुमार की पत्नी पीके से परेशान!

राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। चूंकि फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं और साथ ही संजय दत्त भी हैं तो फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है। राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने मिलकर 3 इडियट्स से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे और एक बार फिर से ये जोड़ी जब पीके फिल्म से जुड़ी तो उसी वक्त से दर्शकों को ये तो एहसास हो गया कि उन्हें फिर से एक बेहतरीन फिल्म मिलने जा रही है।

पीके को लेकर दर्शकों में इतनी उत्सुकता है कि सभी कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में क्या होगा। इतना ही नहीं राजकुमार हिरानी की पत्नी जो कि एयर इंडिया में पायलट हैं उनके साथ के लोग भी पीके को लेकर उनसे सवाल करते रहते हैं। राजकुमार की पत्नी मंजीत सभी को यही कहती हैं कि उन्हें पीके के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन उनके सहकर्मियों को यही लगता है कि मंजीत को पीके के बारे में पता है।

जब मंजीत ने ये बात राजकुमार हिरानी को बताई तो उन्हें बहुत हंसी आई यही नहीं बल्कि उन्होंने आमिर खान के साथ भी ये बात शेयर की और आमिर भी इसपर काफी हंसे। आमिर खान व राजकुमार हिरानी ने पीके से जुड़ी खास बातें छुपाकर रखी हैं लेकिन फिर भी हर रोज पीके को लेकर तरह तरह की नयी कहानियां सुर्खियां बना रही हैं।

खैर आमिर खान व राजकुमार हिरानी इन दोनों को लोग परेशान करें ये तो समझ आता है लेकिन राजकुमार की पत्नी मंजीत का इस तरह से परेशान होना वाकई काफी अजीब बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X