रणबीर कपूर का दत्त TEASER: दोबारा मत पूछना, 24 की कर लीजिए BOOKING
रणबीर कपूर दत्त बायोपिक में संजय दत्त अवतार दिखाने को तैयार है। फिल्म की पहली झलक मिलेगी 24 अप्रैल को। और इसी के साथ इस रहस्य पर से परदा उठेगा कि फिल्म का नाम आखिर है क्या।
एक मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान हिरानी ने फिल्म के टीज़र को लेकर चल रही अफवाहों पर से परदा उठाया। हिरानी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आईपीएल में टीज़र लॉन्च की खबरें कहां से आईं।

हम अपनी फिल्म का टीज़र 24 तारीख की सुबह लॉन्च कर देंगे। इसके बाद आईपीएल के शाम के मैच के दौरान ये टीज़र दिखाया जाएगा। दत्त बायोपिक कुछ ज़्यादा ही कंट्रोवर्शियल हो चुकी है। संजय दत्त की ज़िंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है ऐसे में उनके जीवन को उनके नज़रिए से जानने में काफी मज़ा आने वाला है।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।
हिरानी से फिल्म और रणबीर के बारे में भी सवाल किए गए। और सबसे अहम सवाल था कि क्या ये फिल्म रणबीर कपूर की वापसी कर पाएगी।
राजकुमार हिरानी का कहना था रणबीर तो यहीं था। वो कहीं गया ही कहां था। वो शानदार एक्टर है और मुझे उसके साथ काम करके बहुत मज़ा आया। उम्मीद है कि मैं दोबारा उसके साथ काम कर पाऊंगा।
माना जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -


Click it and Unblock the Notifications













