नवाजुद्दीन सिद्दीकी के स्टार बनने पर हैरान है राजकुमार हिरानी, बोल दी इतनी बड़ी बात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसा नाम है जो इस समय किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है लेकिन एक समय था जब वो एक छोटे से काम के लिए भी तरह रहे थे और काफी परेशान रहते थे। बता दें कि निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में कहा है कि उन्होने कभी सोचा भी नहीं था नवाजुद्दीन सिद्दीकी इतना बड़ा स्टार बन जाएगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को राजकुमार हिरानी की एक फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में थोड़ी देर के लिए देखा गया था। इस फिल्म में वो सुनिल दत्त का पॉकेट मारते हुए नजर आए थे। इस सीन में सुनिल दत्त उनको पकड़ लेते है और पब्लिक नवाज की पिटाई कर देती है।
ये सीन तो लोगों को काफी पसंद आया था लेकिन किसी ने भी नवाज किरदार के लिए उनको नोटिस तक नहीं किया था। इस तरह के कई रोल है जो नवाजुद्दीन ने कई फिल्मों में किए है लेकिन उनको सफलता नहीं मिली थी।

इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रुतबा किसी सुपरस्टार से कम नहीं है और उनकी दीवानगी का वो आलम है कि वो सोलो फिल्में कर रहे है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया और एक से बड़े एक सुपरस्टार के साथ काम किया है।
राजकुमार हिरानी जो इतने बड़े निर्देशक है इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जमकर तारीफ कर रहे है। उन्होने पीके, 3 इडियट्स और संजू जैसी कई ऐसी फिल्म बनाई है जो कि लोगों के दिलों पर राज कर रही है।
इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक को लेकर चर्चा में है और वो उनका किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।
हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज सैक्रेड गेम्स भी उन्होने जमकर सुर्खियां बटोरी थी और अपने अभिनय से लोगों को काफी प्रभावित किया था।


Click it and Unblock the Notifications
