ब्लॉकबस्टर सीरिज.. फाइनल हो गया पार्ट 3.. 2020 में होगा धमाका!
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि संजय दत्त बॉयोपिक- संजू के बाद उनकी अगली फिल्म मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी ही होगी। जी हां, काफी समय से मुन्नाभाई 3 की चर्चा चल रही है। राजू हिरानी ने कहा कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हमारे पास एक बेहतरीन आइडिया है, बस उसे स्क्रिप्ट के तौर पर तैयार करना है।
सलमान खान की 'रेस 3'- फाइनल हो गई भारी भरकम करोड़ों की डील!
दरअसल, पहले राजू हिरानी 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' नाम की फिल्म भी बना रहे थे। लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई थी क्योंकि संजय दत्त को मुंबई बमकांड से जुड़े मामले में जेल जाना पड़ा और फिर हिरानी पीके बनाने में जुट गए। लिहाजा, अब इस फिल्म के लिए कुछ अलग ही कहानी लिखी जा रही है।

राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म के पांच आधे आधे ड्राफ्ट तैयार हैं लेकिन वो और उनके लेखक अभिजात जोशी इसको लेकर कुछ संतुष्ट नहीं हैं इसलिए एक नए आइडिया पर काम शुरू किया है। जो जल्द ही स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
मुन्नाभाई 3 को लेकर पहले भी राजू हिरानी कई बयान दे चुके हैं.. यहां पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications