अमिताभ बच्चन संग काम करने से डरते हैं राजकुमार हिरानी!
3 इडियट्स, पीके जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने के बाद राजकुमार हिरानी अब मिस्टर बच्चन यानी अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं। वजीर फिल्म के ईवेंट के दौरान राजकुमार हिरानी ने कहा कि वो अमिताभ बच्चन के फैन हैं और उनके लिये बतौर एक्टर अमिताभ बच्चन को सेट पर देखना काफी मुश्किल होगा।
राजकुमार हिरानी ने वजीर फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान अमिताभ बच्चन के बारे में पूछने पर कहा- "मैं पहली बार अमिताभ बच्चन जी के साथ स्टेज पर बैठा हूं। इससे पहले हमने कई प्रेस कॉंफ्रंस कीं लेकिन कभी ये मौका नहीं मिला। अमित जी का मैं फैन हूं। अमित जी के साथ काम करना चाहता हूं लेकिन मुझे ये पता है कि अमित जी को कास्ट करना बहुत मुश्किल होगा।"
राजकुमार हिरानी ने आगे कहा- "बतौर निर्देशक मुझे नहीं लगता कि मैं कभी अमित जी को कुछ कह पाउंगा। मैं तो उन्हें एक फैन की नज़र से देखता ही रह जाउंगा। वैसे मेरे पास एक कहानी का आइडिया है जो कि मैं अमित जी के साथ डिसकस करुंगा। फिर आगे देखते हैं।"
अमिताभ बच्चन भी इस सवाल पर काफी खुश नज़र आए और उन्होंने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि ये सवाल राजकुमार हिरानी जी से पूछा गया। वो खुद भी चाहते हैं कि उन्हें राजकुमार हिरानी कास्ट करें।


Click it and Unblock the Notifications


