Big News..बॉयोपिक संजय दत्त की..और डील फरहान अख्तर से..

संजय दत्त की बॉयोपिक  का काम राजकुमार हिरानी जल्द पूरा करना चाहते हैं। खासकर जेल सीन के लिए वह फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल के सेट को इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

संजय दत्त की बॉयोपिक इसी साल रिलीज होनी है। ऐसे में राजकुमार हिरानी के अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को रफ्तार में पूरा करना चाहते हैं। उनके पास अधिक समय नहीं है। वह हर काम को परफेक्ट से करना चाहते हैं।

इस बॉयोपिक का सबसे अहम हिस्सा संजय की जेल जर्नी को दिखाना है। आखिर किन हालात में संजय ने जेल में अपना समय बिताया। राजकुमार हिरानी चाहते हैं कि इस सीन को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।

Farhan Akhtar

मिली जानकारी के अनुसार इसमें उनकी मदद के लिए फरहान अख्तर सामने आए हैं। फरहान अख्तर की बहुप्रतिक्षित फिल्म लखनऊ सेंट्रल का बड़ा सेट इन दिनों फिल्मसीटी में बनाया गया है। यह फिल्म म्यूजिकल ड्रामा होगी।

बहरहाल, रणबीर कपूर और संजय दत्त के बीच बॉयोपिक को लेकर चर्चा होती रहती है। खासकर उन्होंने जेल के सीन को लेकर संजय से काफी देर तक बात की है।ताकि वह संजय के किरदार में जेल में बिताए गए वक्त के इमोशन को पकड़ सके।

साथ ही राजकुमार हिरानी भी पुणे के येरवडा जेल के सीन को सेट करने के बारे में सोच रहे हैं । वह इसके लिए पुणे के येरवडा जेल का दौरा भी करने गए थे। वह किसी भी तरह की गुंजाइश नहीं रखना चाहते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल के सेट को राजकुमार हिरानी संजय दत्त के जेल सीन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि संजय दत्त,रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी ने जेल सीन की शूटिंग जल्द खत्म करने का फैसला लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X