संजू के बाद रणबीर पर मेहरबान राजकुमार हिरानी, 5 फिल्में बनाने का किया वादा

By Salman

राजकुमार हिरानी को उन डायरेक्टर्स में से माना जाता है जो कि ब्लॉकबस्टर की गारंटी होते है। उनकी फिल्म जब बॉक्स ऑफिस में रिलीज होती है तो एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिखाई देती है। ऐसा ही कुछ हुआ है उनकी हालिया रिलीज फिल्म संजू में जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का ऐसा रोल किया है जिसने लोगों के दिलो पर राज किया है। इसी बात को लेकर जब एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने राजू हिरानी से पूछा कि वो उनके साथ कितनी फिल्में करेंगे तो राजू हिरानी ने कह दिया कि वो पांच फिल्में करेंगें।

बता दें कि इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर फिर से उनके साथ काम करना चाहते है। रणबीर कपूर ने कहा कि आपने दो फिल्में आमिर खान के साथ और दो फिल्में संजय दत्त के साथ बनाई है और एक फिल्म मेरे साथ की है अब उनके साथ और कितनी फिल्में करने वाले है तो राजू हिरानी 5 कह दिया।

rajkumar hirani, ranbir kapoor, sanju, राजकुमार हिरानी, रणबीर कपूर, संजू

पीके में उन्होने कैमियो किया था और फिल्म के क्लाइमेक्स में वो आमिर खान के साथ नजर आए थे। संजू के बाद फिर से वो कब उनको फिल्म के लीड रोल में लेने वाले है ये तो देखने वाली बात होगी।

फिल्म पीके में रणबीर और आमिर एक बार फिर से दिखाए जाते है तो ये चर्चा होती है कि रणबीर अगली पीके में नजर आ सकते है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक खबर नही आई है लेकिन 5 फिल्मों का वादा करके हिरानी ने इस बात का इशारा जरूर कर दिया है।

राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ पीके से पहले फिल्म 3 इडियट्स की थी जो कि काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी और आमिर खान ने कमाई के नए रिकॉर्ड सबके सामने खड़े कर दिए थे।

फिलहाल फिल्म संजू ने अब तक 277 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

खास बात है कि संजू ने महज तीन दिनों में ही फिल्म का बजट पार कर लिया है और फिल्म धड़ाधड़ प्रॉफिट कमा रही है। कोई शक नहीं कि यह 2018 की सबसे टॉप 5 फायदा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

इसके अलावा भी फिल्म अभी कमाई कर रही है और अभी और ज्यादा कमाई कर सकती है। लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X