नई फिल्म की राजकुमार हिरानी ने लॉक की स्क्रिप्ट, शाहरुख खान के साथ बड़े धमाके की तैयारी शुरू !
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा रही है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट में शाहरुख खान को लेंगे। फिलहाल वह इस प्रोजेक्ट की पटकथा पर काम कर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट में जल्द काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस इन खबरों पर ऑफिशियल खबरें सामने नहीं आई हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी ने आखिरकार अपने अगले निर्देशन की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। अब वह इस प्रोजेक्ट पर कास्टिंग से लेकर अन्य तैयारियों पर जोर देना शुरू कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि, " राजकुमार हिरानी और उनके राइटिंग पार्टनर कनिका ढिल्लों ने आखिरकार अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। अब वह आगे की फिल्म की तैयारियों में जुटेंगे।"

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। पठान के बाद खबरें हैं कि किंग खान सितंबर से साउथ निर्देशक एटली के साथ अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस बीच शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए बातचीत करेंगे।
कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म का फिलहाल शीर्षक तय नहीं हुआ है हालांकि इसमें शाहरुख एक पंजाबी किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अगले साल से फिल्म की शुरूआत हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications