शाहरुख खान नहीं बल्कि वरुण धवन के साथ राजकुमार हिरानी शुरु कर रहे हैं दमदार प्रोजेक्ट? 'मेड इन इंडिया!
राजकुमार हिरानी की बात करें तो वो जब भी किसी फिल्म के साथ सामने आते हैं तो कमाल करते हैँ। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि उनका निर्देशन बेहतरीन होता है। कुछ समय से खबरें आ रहीं थीं कि शाहरुख खान के साथ वो एक फिल्म बनाने वाले हैं लेकिन वो सिर्फ अफवाह ही साबित हुई थी। लेकिन अब जो खबर आई है वो काफी चौकाने वाली है। दरअसल राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ नहीं बल्कि अभिनेता वरुण धवन फिल्म के साथ काम करने जा रहे हैं।
वो वरुण धवन के साथ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा में काम करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया' रखा गया है। कथित तौर पर,

फिल्म एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित होगी और इसे हिरानी के सहायक निर्देशक करण नार्वेकर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। जी हां, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशित नहीं करेंगे बल्कि वो एक मेकर के तौर पर फिल्म से जुड़ रहे हैं।

कहानी काफी अच्छी होने वाली है
लेकिन राजकुमार हिरानी का फिल्म से जुड़ना इतना बता देता है कि कहानी काफी अच्छी होने वाली है। खबरों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि.. राजकुमार हिरानी और 'निल बटे सन्नाटा' फेम नीरज शर्मा ने फिल्म की कहानी पर काम किया है। फिल्म की शूटिंग साल के सेकेंड हाफ में शुरू होगी।

अरुण खेत्रपाल की बायोपिक
वरुण धवन की बात करें तो इसके अलावा वो श्रीराम राघवन और नितेश तिवारी की फिल्म द्वारा निर्देशित अरुण खेत्रपाल की बायोपिक की शूटिंग करेंगे। कई ऐसी फिल्में हैं जो कि वरुण धवन स्टारर हैं और आने वाले कुछ महीनों में वो बड़े पर्दे पर धमाका करती नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो भेड़िया को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग लगातार हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कृति सैनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं
फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं और कुछ समय पहले दोनों साथ नजर आए थे। वरुण धवन एक बड़ी हिट की तलाश में हैं क्योंकि उनकी एक दो फिल्मों ने कुछ खास काम बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है।

ओटीटी पर रिलीज हुई थी
कुली नंबर वन रीमेक को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और ऐसा कहा सकता है कि इसका एक कारण ये भी था।


Click it and Unblock the Notifications











