So Sweet: राजकुमार हिरानी ने सुशांत को दिया सरप्राइज गिफ्ट
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'पीके' में भले ही कुछ देर के लिए दिखे हों, लेकिन कुछ मिनटों के रोल में ही सुशांत ने दर्शकों के दिल में स्पेशल जगह बना ली। फिल्म में सुशांत के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी भी सुशांत की मेहनत से काफी खुश हैं।

बॉलीवुड के नवोदित एक्टरों की सूची देखी जाए तो उसमें सुशांत का नाम शायद सबसे ऊपर लिखा जाएगा। अपनी हर फिल्म से अभिनय का लोहा मनवाने वाले सुशांत ने 'पीके' फिल्म से भी सबको चकित कर दिया। इसी का नतीजा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद भी निर्देशक राजकुमार हिरानी सुशांत को भूल नहीं पाए हैं। फिल्म सुपरहिट होने की खुशी में सुशांत को हिरानी ने एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है।
सुशांत से प्रभावित होकर हिरानी ने उन्हें सरप्राइज के तौर पर कुछ खास देने का फैसला किया। जब सुशांत 'पीके' की शूटिंग कर रहे थे तो हिरानी ने गौर किया था कि सुशांत को खाली समय में किताबें पढ़ने का बहुत शौक है और वह बेस्ट सेलर्स पढ़ना काफी एंजॉय करते हैं। लिहाजा, उसी बात को याद रखते हुए हिरानी ने सुशांत को फिल्म मेकिंग पर ढ़ेर सारी शानदार किताबें गिफ्ट कीं। उसमें बॉयोग्राफी से लेकर, एडिटिंग, सिनेमेटोग्राफी तक से संबंधित किताबें हैं।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एक पाकिस्तानी लड़के की छोटी सी भूमिका निभायी है लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा से हिरानी को प्रभावित कर दिया। फिल्म में सुशांत सिंह की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ थी।


Click it and Unblock the Notifications