2017 ब्लॉकबस्टर क्रिसमस की तैयारी.. आसान नहीं.. धमाकेदार होगा CLASH
राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म दत्त बॉयोपिक के लिए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त जैसी दिखने वाली लड़की ढ़ूंढ़ निकाली है।
साल 2017 क्रिसमस काफी धमाकेदार होने वाला है। बता दें, इस मौके पर एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं.. एक सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है.. दूसरी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही दत्त बॉयोपिक।
बता दें, यह टक्कर आसान नहीं होने वाली। राजकुमार हिरानी जिस तरह से अपनी फिल्म की तैयारी मे ंभिड़े हुए हैं.. सलमान खान का टिकना इतना भी आसान नहीं होने वाला।

राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म में जान लगा देते हैं और अपनी आने वाली बॉयोपिक फिल्म 'दत्त' में भी वे कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। रणबीर कपूर का बदला लुक देखकर तो हम सब हैरान थे ही.. अब हमारे सामने और भी दिलचस्प खबर आई है।
खबर है कि राजू हिरानी को संजय दत्त की पत्नी मान्यता जैसी दिखने वाली सेम टू सेम लड़की मिल गई है। जिसे उन्होंने कास्ट कर लिया है। बता दें, यह कोई ए-लिस्ट एक्ट्रेस नहीं हैं।
वहीं, संजय दत्त बने रणबीर कपूर की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि 6 अलग अलग लुक्स में दिखाई देंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संजय दत्त के लंबे बालों वाले लुक से कहानी शुरु हुई.. दो महीनों के बाद रणबीर ने वजन और कम किया। यह वह समय था जब संजय दत्त ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications