सलमान तो ईद ही मना रहे हैं....अब ये ब्लॉकबस्टर फिल्म POSTPONE नहीं होगी!
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक इस साल का सबसे बड़ा क्लैश माना जा रहा था। इसलिए जब ये क्लैश कैंसिल हुआ और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक पोस्टपोन हुई तो फैन्स काफी दुखी है।
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक मार्च में रिलीज़ हो रही थी और अब खबर थी कि फिल्म एक बार और पोस्टपोन हो रही है। लेकिन अब राजकुमार हिरानी ने इस बारे में फाइनल बात की।

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सारी खबरें अफवाहें हैं और इसलिए इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। फिल्म मार्च में रिलीज़ हो रही थी और मार्च में ही रिलीज़ होगी।
गौरतलब है कि बाहुबली ने बॉलीवुड में सबसे पहले जो बदला है वो है फेस्टिवल डेट जिसे अक्सर तीनों खान ही बुक कर के बैठ जाते हैं। अब रणबीर कपूर ने एक तरह से तो सलमान खान को टक्कर दे ही दी।
जहां सलमान खान ईद - दीवाली - क्रिसमस की तारीखों में उलझे रह जाते हैं जबकि रणबीर कपूर बिना डरे बाहुबली बनकर अप्रैल में आ रहे हैं। वैसे भी रणबीर कपूर की तस्वीरों को देखकर लोग दत्त बायोपिक देखने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ रणबीर के टैलेंट पर किसी को शक नहीं है।
रणबीर की इन तस्वीरों को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा ये किसी ने नहीं सोचा था।


Click it and Unblock the Notifications