वरुण धवन के साथ फिल्म...राजकुमार हिरानी ने दिया कुछ ऐसा जवाब
राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म दत्त बायोपिक को पूरा करने में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग तो आखिरकार खत्म हो गई है लेकिन पोस्ट प्रोड्क्शन का काम फिलहाल जारी है। दत्त बायोपिक में राजकुमार हिरानी पिछले कुछ सालों से लगातार मेहनत कर रहे हैं।
इन सब के बीच एक खबर जो लगातार आ रही थी वो ये कि राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म में वरुण धवन को साइन करना चाहते हैं और दोनों के बीच बात भी हुई है। लेकिन वरुण धवन की टीम ने इस बात से इंकार किया है।

साथ ही राजकुमार हिरानी ने भी कहा है कि "ऐसी खबरें मुझे मीडिया के माध्यम से ही पता चलती है। इनमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है।" आपको बता दें कि दत्त बायोपिक 29 जून को रिलीज होगी और फिल्म रिलीज होने तक राजकुमार हिरानी इसमें काफी व्यस्त रहने वाले है।
वहीं वरुण धवन फिलहाल अपनी अगली फिल्म अक्टूबर में व्यस्त हैं। इसके बाद वरुण धवन अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा-मेड इन इंडिया की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं।ऐसे में फिलहाल राजकुमार हिरानी और वरुण धवन के साथ काम करने के कोई आसार तो नहीं नजर आ रहे हैं लेकिन इतना जरुर है कि दोनों की अगली आने वाली फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications