शाहरूख की BOOKING कैंसिल कर इस सुपरस्टार ने गाड़ा तंबू - दीवाली - दिसंबर 2019
खबर थी कि रणबीर कपूर के साथ दत्त बायोपिक निपटाते ही राजकुमार हिरानी शाहरूख खान के साथ अगले प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे। लेकिन अब खबर है कि हिरानी ने शाहरूख के प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाल दिया है और वरूण धवन के साथ फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।
इतना ही नहीं हिरानी - धवन की ये फिल्म दीवाली 2019 या दिसंबर 2019 की बुकिंग कर सकती है। अब दीवाली 2019 की बुकिंग, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ने की है। वहीं दिसंबर 2019 अभी खाली है।

काम की बात करें तो वरूण धवन फिलहाल दो फिल्मों में काम कर रहे हैं - अक्टूबर और सुई धागा। इसके अलावा माना जा रहा है कि उनकी फिल्म शिद्दत पर भी काम शुरू हो चुका है।
हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन्स ने ब्रहास्त्र, केसरी, धड़क और स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एलान कर दिया है। अब बस इंतज़ार करिए शिद्दत का एलान कब होता है।


Click it and Unblock the Notifications