..................... Rajkumar Hirani become choreographer for PK - Hindi Filmibeat

पीके मे राजकुमार के इशारों पर नाचे आमिर-अनुष्का

राजकुमार हिरानी की फिल्में सिर्फ दर्शकों ही नहीं बल्कि फिल्म के सितारों के लिए भी एक कभी ना भूलने वाला अनुभव होती हैं। पीके फिल्म के हर एक दृष्य में परफेक्शन लाने के लिए राजकुमार हिरानी ने अपनी तरफ से हर एक कोशिश की है। यहां तक कि पीके के एक गाने के लिए राजकुमार को जब अपने हिसाब से कोरियोग्राफर नहीं मिला तो उन्होंने खुद आमिर खान व अनुष्का के स्टेप्स कोरियोग्राफ किये।

खबर के अनुसार पीके फिल्म के एक गाने के लिए राजकुमार हिरानी बहुत ही अलग तरह के सिगनेचर स्टेप्स चाहते थे। उन्हें कोई फिल्मी कोरियोग्राफर नहीं चाहिए था। इसके लिए उन्होंने फ्रांस से लेकर बैंगलोर तक कई सारी जगहों पर ऑडीशन किये लेकिन राजू को किसी के भी स्टेप्स पसंद नहीं आए। पीके की कास्ट व क्रू को भी चांस दिया गया लेकिन उन्हें किसी का भी डांस पसंद नहीं आया।

किरण राव, आमिर की पत्नी ने भी कई मूव्स करके राजकुमार को दिखाए लेकिन उन्हें वो भी पसंद नहीं आए ओर उन्होंने कहा कि ये स्टेप्स गाने के साथ मैच नहीं कर रहे हैं। आखिरकार अनुष्का शर्मा ने कोशिश की लेकिन वो भी नाकाम रहीं। फिर आखिरकार राजकुमार हिरानी ने खुद से कुछ डांस स्टेप्स करके दिखाए जो कि गाने के साथ मैच हो गये और राजकुमार ने पीके के गाने के लिए उन स्टे्स को ही यूज किया। आमिर व अनुष्का ने इन्हीं स्टेप्स को फॉलो किया। इस गाने को बॉस्को सीजर ने कोरियोग्राफ किया लेकिन राजकुमार हिरानी के सिगनेचर स्टेप्स के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X