राजकुमार हिरानी पर संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया यौन शोषण का आरोप, छह महीने तक झेला
संजू, 3 इडियट्स, पीके और मुन्नाभाई सीरीज़ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अससिस्टेंट डायरेक्टर ने संजू के प्रोड्यूसर, विधु विनोद चोपड़ा, उनकी बहन शेली चोपड़ा धर, पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के लेखक अभिजात जोशी को एक ईमेल लिखकर अपनी आप बीती बताई है।
महिला का कहना है कि राजकुमार हिरानी ने पहले उन पर कुछ अश्लील टिप्पणियां कीं और फिर अपने घर के ऑफिस में 9 अप्रैल को उनका यौन शोषण किया। इसके बाद ये सिलसिला छह महीनों तक चला। महिला ने राजकुमार हिरानी से भीख भी मांगी कि वो एक मामूली सी असिस्टेंट है और हिरानी एक पावरफुल आदमी हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

लेकिन हिरानी पर इन बातों का असर नहीं पड़ा। महिला ने ईमेल में लिखा है, "मेरे शरीर, दिमाग और भावनाओं का छह महीने तक शोषण किया गया"। पीड़िता ने लिखा कि वो अपना काम नहीं छोड़ना चाहती थी क्योंकि उसके पिता बीमार थे और उसे काम की सख्त ज़रूरत थी इसलिए जब तक वो सह सकती थी उसने सहा।
वहीं राजकुमार हिरानी ने इस आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि ये सिर्फ उनकी इमेज को हानि पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वो काफी परेशान हैं कि इस कारण से उनके और विधु विनोद चोपड़ा के रिश्ते के बीच दरार आ गई है। राजकुमार हिरानी ने महिला के साथ हुई बातचीत के सारे ईमेल और मेसेज, उपलब्ध कराए हैं और जांच की मांग की है।
वहीं आलोक नाथ पर रेप का इल्ज़ाम लगाने वाली विनता नंदा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि औरतें किस पर भरोसा करें? ज़्यादा से ज़्यादा उन्हें ये सुनने को मिलता है कि हमने ये सब सामने वाले की इमेज बिगाड़ने के लिए किया है। वहीं विधु विनोद चोपड़ा ने राजकुमार हिरानी का नाम अपनी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के पोस्टर से हटा दिया है।
फैन्स भी राजकुमार हिरानी पर लगे इस इल्ज़ाम से चौंक गए लेकिन उन्होंने राजकुमार हिरानी को जमकर लताड़ा है -


Click it and Unblock the Notifications













