BJP नेता पर इस हसीना ने मढ़े आरोप, बिलखते हुए बोली- पापा के मरने के बाद सारी प्रॉपर्टी हड़प ली और मेरे...

Kristina patel

Kristina patel Video: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल क्रिस्टिना पटेल इस वक्त बड़ी मुश्किल में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रो-रोकर बता रही हैं कि उनकी और उनकी मां की जान को खतरा है। उन्होंने बीजेपी नेता और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और राज्य व केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

क्रिस्टिना ने वीडियो में बताया कि उनके पापा के निधन के बाद उनके हिस्से की सारी प्रॉपर्टी उनके ताऊजी ने हथिया ली है। इस मामले को वो और उनकी मां शांति से, कानूनी तरीके से सुलझाना चाहते थे, लेकिन उनके ताऊजी और उनका परिवार उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

क्रिस्टिना ने बताया कि वो अपने काम के लिए मुंबई में रहती हैं, जबकि उनकी मां गुजरात के राजकोट में अकेली रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले उनके ताऊजी, उनके भाई और एक और शख्स ने राजकोट में उनके घर में घुसकर उनकी मां पर हमला किया।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

क्रिस्टिना का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और न ही उनकी शिकायत दर्ज की। वो कहती हैं कि पुलिस उनके ताऊजी के प्रभाव में है और उनकी बात नहीं सुन रही है। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आकर मदद मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपनी मां के लिए इंसाफ चाहती हैं।

कौन हैं क्रिस्टिना पटेल?

क्रिस्टिना पटेल एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' से की थी। इसके बाद वो 'नागिन एक नए रंग में' और 'इश्क में मरजावां 2' जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X