रज्जो देखने की एक ही वजह कंगना- ट्विटर रिव्यू!
रज्जो फिल्म ने क्रिटिक्स को भी काफी निराश किया। लेकिन कंगना की एक्टिंग ने कहीं ना कहीं रज्जो को दर्शकों के दिलों में बनाए रखा। लोगों ने रज्जो देखने के बाद सोशल नेटवर्किग साइट पर यही लिखा है कि रज्जो देखने की सिर्फ एक ही वजह है कंगना रनौत की एक्टिंग। कंगना ने फिल्म में एक वैश्या रज्जो का किरदार निभाया है जो कि अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार कर बैठती है और शादी करके अपनी बदनाम दुनिया से बाहर निकलकर एक शराफत भरी जिंदगी जीना चाहती है। कंगना की एक्टिंग ने कहीं कहीं तो दर्शकों को इमोशनल भी कर दिया।
अमित ने लिखा है रज्जो देखने जाने की लोगों के पास सिर्फ एक ही वजह है कंगना रनौत। कंगना ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और साथ ही वो फिल्म में बहुत ही मासूम और खूबसूरत नज़र आई हैं। रेखा का कहना है रज्जो फिल्म में चंदू के किरदार में पारस बहुत अच्छे लगे हैं। कंगना के सामने तो वैसे भी कोई नहीं टिक सकता लेकिन पारस ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने एक्टिगं टैलेंट को दिखा दिया है। रज्जो की कहानी और फिल्म के गानों में कोई दम नहीं था। इसी वजह से रज्जो को अधिरकर सिनेमाहॉल में एक ही शो भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications












