राजीव कपूर का निधन- खबर सुनते ही पिता रणधीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं करीना, करिश्मा- Photos
कपूर खानदान के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर गहरा झटका लगा है। बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर ने आज हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा आया, जिसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित अस्पताल ले गए थे। वहां, अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधन की खबर सुनते ही करीना कपूर, करिश्मा कपूर भी अस्पताल पहुंची हैं। वहीं, कई बॉलीवुड कलाकार भी शोक जताने राजीव कपूर के घर पहुंच रहे हैं।
Recommended Video

बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर ने दुनिया से अलविदा लिया था, वहीं अब एक साल के अंदर ही राजीव कपूर सबको हमेशा के लिए छोड़ गए। यह पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा है। बता दें, राजीव कपूर 58 वर्ष के थे।

रणधीर कपूर
अस्पताल से निकलते हुए बड़े भाई रणधीर कपूर। दिल का दौरा पड़ने के बाद रणधीर ही राजीव कपूर को लेकर अस्पताल गए थे।

आदर जैन, अरमान जैन
राजीव कपूर के घर पर आदर जैन और अरमान जैन भी पहुंचे। दोनों एक दूसरे को सहारा देते हुए दिख रहे हैं।

चंकी पांडे
राजीव कपूर के घर पर शोक जताने के लिए पहुंचे चंकी पांडे..

करीना कपूर खान
खबर मिलते ही करीना, करिश्मा कपूर और मां बबिता राजीव कपूर के घर पहुंचीं।
बता दें कि करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी हो सकती है।

गमगीन माहौल
पिछले साल अप्रैल में ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। अब एक बार फिर कपूर परिवार पर ये दुख आ पड़ा है।

करिश्मा कपूर
करीना कपूर के साथ घर से निकलीं बहन करिश्मा कपूर..

रणबीर कपूर - नीतू कपूर
अपनी मां नीतू कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पहुंचे रणबीर कपूर।

तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया भी राजीव कपूर के घर पहुंचीं। बता दें, तारा सुतारिया और आदर जैन रिलेशनशिप में हैं।


Click it and Unblock the Notifications