राजीव कपूर के निधन से टूटे रणधीर कपूर- हम अस्पताल लेकर भागे, ऋषि के बाद वो भी गया, अकेला हूं अब
पिछले साल ऋषि कपूर और नए साल में राजीव कपूर के निधन के बाद कपूर खानदान को गहरा झटका लगा है। ऐसे में रणधीर कपूर एक के बाद एक अपने दोनों करीबी भाई से बिछड़ने को लेकर बेहद दुखी है। ऋषि कपूर के निधन के बाद रणधीर ने खुद को संभाला था। लेकिन राजीव कपूर के निधन ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।
इस संबंध में खुद रणधीर कपूर ने बात की है। आपको बता दें कि 9 फरवरी को राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रणधीर कपूर ने एक बातचीत में बताया कि उस दिन ऐसा क्या हुआ था?

रणधीर कपूर ने ये साफ तौर पर बताया कि राजीव कपूर को कभी भी किसी तरह की मेडिकल समस्या नहीं रही है। इतना ही नहीं उन्होंने दुखी मन से ये भी कहा कि अब वह घर में पूरी तरह से अकेले रह गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











