राजीव कपूर का चौथा: रणबीर - आलिया, करिश्मा - बबीता सहित परिवार ने की पूजा, पहुंचे बॉलीवुड सितारे

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए 12 फरवरी को उनके परिवार उनके चेंबूर स्थित आवास पर पूजा की। राजीव कपूर का 9 फरवरी को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए चौथे दिन एक प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें कपूर परिवार सहित, बॉलीवुड के करीबी दोस्त शामिल हुए।

rajiv-kapoor-chautha-prayer-meet-ranbir-alia-neetu-karisma-kapoor-perform-pooja

राजीव कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे और करीब 30 सालों से बड़े परदे से दूर थे। दर्शक उन्हें राम तेरी गंगा मैली के हीरो के रूप में याद रखते हैं।

हालांकि, 30 साल बाद, आशुतोष गोवारिकर के बैनर तले बनी फिल्म तुलसीदास जूनियर के साथ राजीव कपूर अपना कमबैक करने वाले थे। वो खुद को परदे पर देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित थे लेकिन अपनी आखिरी फिल्म रिलीज़ होते देखे बिना ही दुनिया को अलविदा कह गए।

कपूर परिवार के लिए ये काफी मुश्किल समय है क्योंकि पिछले दो सालों में कपूर परिवार ने राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा और बेटों ऋषि कपूर और राजीव कपूर को खो दिया। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर और बेटी रीमा जैन को पूरा परिवार संभालते दिखा।

इंटरटेनमेंट टाइम्स की तस्वीर

इंटरटेनमेंट टाइम्स की तस्वीर

इंटरटेनमेंट टाइम्स की ट्वीट की हुई इस तस्वीर में पूरा कपूर परिवार, राजीव कपूर के लिए एक पूजा करता दिखाई दिया। हवन में रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा कपूर, रीमा जैन और नीतू कपूर दिखाई दे रहे हैं।

रणबीर और आलिया

रणबीर और आलिया

आलिया भट्ट, अपनी मालदीव्स की छुट्टियां छोड़कर, राजीव कपूर के निधन की खबर सुनते ही 9 फरवरी को भारत लौट आई थीं। रणबीर और आलिया को ढांढ़स बंधाते दिखे अर्जुन कपूर।

अरमान और आदर जैन

अरमान और आदर जैन

राजीव कपूर के चेम्बुर आवास पर नज़र आए रीमा जैन के बेटे आदर और अरमान जैन।

बुआ के साथ करिश्मा

बुआ के साथ करिश्मा

करिश्मा कपूर भी घर के बड़े - बुज़ुर्गों को संभालती दिखीं। बुआ रीमा जैन के साथ करिश्मा।

सैफ अली खान

सैफ अली खान

करीना कपूर खान इस समय अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी का इंतज़ार कर रही हैं। वो कैमरों में कैद नहीं हो पाईं लेकिन सैफ अली खान पूरे परिवार के साथ इस दुख के समय खड़े दिखाई दिए।

रणबीर कपूर - नीतू कपूर

रणबीर कपूर - नीतू कपूर

रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी पूजा में पहुंचे। नीतू कपूर ने ही जानकारी देते हुए बताया था कि कोरोना के चलते सार्वजनिक रूप से प्रार्थना सभा नहीं रखी गई है।

कपूर परिवार के करीबी

कपूर परिवार के करीबी

कपूर परिवार के करीबी संजय कपूर और बोनी कपूर भी इस मौके पर परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए।

फरहान और ज़ोया

फरहान और ज़ोया

फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर भी इस मौके पर राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

बबीता

बबीता

इस मौके पर रणधीर कपूर की पत्नी बबीता भी कपूर परिवार के साथ दिखाई दीं।

9 फरवरी को निधन

9 फरवरी को निधन

राजीव कपूर, राज कपूर और कृष्णा कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उनका जन्म 1962 में हुआ था और 9 फरवरी 2021 को उनका हृदय गति रूकने से निधन हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X