सिल्वर स्क्रीन पर राजीव-सोनिया की लवस्टोरी

लेकिन अब बहुत जल्द इन सारी बातों से पर्दा उठने वाला है। खबर आ रही है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भावना तलवार बहुत जल्द राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने जा रही है। इसके लिए उन्हें परमिशन भी मिल गयी है। खबर है कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी के चरित्रों को पर्दे पर उभारने के लिए भावना तलवार ने पिछले 8 महीने में करीब 24 बार दिल्ली की यात्रा की है।
इस फिल्म का प्रोजेक्ट करीब 120 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म में सोनिया गांधी और राजीव गांधी के उन दिनों को प्रमुखता से दिखाया जायेगा जब दोनों ही लोग राजनीति से काफी दूर एक नार्मल पति-पत्नी के रूप में जीवनयापन करते थे।
इस फिल्म में राजीव और सोनिया के शादी के पहले के प्रेम को भी प्रमुखता से दर्शाया जायेगा। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंतिम महीनों में शुरू होगी। फिलहाल भावना तलवार ने इस फिल्म के बारे में और खुलासे नहीं किये है। राजीव गांधी और सोनिया के किरदार को निभायेगा कौन यह भी अभी तय नहीं है। फिलहाल इतना तय है कि इस फिल्म का लोग बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











