'शोषण होता है...मजबूर किया जाता है...' एक्टर ने खोल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री की कलई

Rajit Kapur: फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन कास्टिंग काउच, यौन शोषण जैसे मुद्दे आए दिन सामने आते रहते हैं जिन्हे अधिकर महिलाएं उठाती दिखाई देती हैं। वहीं अब रजित कपूर ने बॉलीवुड में पे पैरिटी और एक्टर्स को शोषित किए जाने का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि एक्टर्स को कम पैसे पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और सही वक्त पर पेमेंट भी नहीं की जाती है।
अनफिल्टर्ड बाय समदीश को दिए एक इंटरव्यू में रजित ने कहा, 'कोई सिस्टम नहीं है. कास्टिंग एजेंसियां पांच साल पहले ही आई थीं। पहले डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर्स एक्टर्स को बुलाते थे जो तीन दिन से इंतजार कर रहे होते थे। आप बस चुनें और सिलेक्ट करें। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो किसी एक्टर के पैसे के लिए लड़ने को तैयार हो।'
रजित ने आगे कहा- 'आज भी शोषण हो रहा है। भले ही आप 20,000 रुपए के लायक हों, वे कहेंगे कि अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो 10,000 रुपए में करें। वरना बहुत सारे लोग एक मौके का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा आज तक होता है।' कास्टिंग एजेंसियों के बारे में बात करते हुए रजित कहते हैं- 'आपको लगता है कि ये अब प्रोफेशनल है, क्योंकि ये उसी तरह से पैक किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है।'
राजी एक्टर कहते हैं- 'कॉरपोरेट दफ्तरों में स्टाफ को 7 दिन या ज्यादातर 15 दिन के अंदर सैलरी देनी होती है। लेकिन एक्टर्स को 90 दिनों तक का पेमेंट नहीं किया जाता है। वे करते क्या हैं? अगर आप किसी प्रोड्यूसर के खिलाफ खड़े होंगे तो हो सकता है कि आपको काम न मिले, वो शोषण अभी भी मौजूद है।'
रजित यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे बताया- 'हमारे बीच खुली चर्चा है कि हम सितारों को फिल्म के बजट का 50% भुगतान कर रहे हैं' और आपके को-स्टार्स के लिए, सर हमारे पास पैसे नहीं हैं। मैंने ये लाइन सुनी है, इसलिए मैंने कहा कि थैंक्यू, जब आपके पास पैसे हों तो आप मुझे बुला लेना। मेरा समय बर्बाद मत करो। मैंने वो कर दिया है।'


Click it and Unblock the Notifications