शाहरूख के लिए भगवान हैं रजनीकांत

Shahrukh Khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के कदम जमीन पर न हीं पड़ रहे हैं, ये साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के साथ काम करके काफी खुश हैं। हाल ही में ये चेन्नई में अपनी फिल्म के म्यूज़िक लॉच पर पहुंचे थे जहां पर इन्होंने रजनीकांत से भी मुलाकात की।

यहां पर इन्होंने कहा कि रजनीकांत के साथ काम करने का मेरा बरसो पुराना सपना अब पुरा हो गया। मैं इनके साथ काफी समय से काम करना चाहता था लेकिन हर बार मैं यही सोचता था कि अभी सहीं समय नहीं आया है। लेकिन आज उनके साथ काम करके ऐसा लग रहा है कि मेरे भगवान ने मुझे आशिर्वाद दे दिया है।

रजनीकांत जैसा कोई नहीं है हम आपको बता दें कि शाहरूख की फिल्म रॉ वन में रजनीकांत चेट्टी का रोल कर रहे हैं, इस किरदार के बारे में शाहरूख का कहना है कि चेट्टी का किरदार मेरे बच्चे भी पसंद करते हैं। इस फिल्म में शाहरूख पहले शेखर सुब्रमण्यिम के किरदार में नज़र आएंगे जो गेम डेवलपर है।

ऐसे ही वो एक बार गेम डेवलवप करता है उसके बेटे को गेम अच्छा नहीं लगता, फिर शेखर उस गेम में विलेन को डालता है लेकिन गलती से उसे ज्यादा पावर मिल जाता है। इस फिल्म की कहनी में असली मोड़ तब आता है जब इस खेल के किरदार असल जिंदगी से खेलने लग जाते हैं।

यह फिल्म दिपावली के दिन पर्दे पर आ रही है, इसके प्रमोशन में आज कल शाहरूख दिनरात मेहनत कर रहे हैं, इसी सिलसिले में वो आज जयपुर जा रहे हैं। जहां ये अपने फिल्म को प्रमोट करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X