..................... 'तेरी 7 पुश्तें लग जाएंगी'- केआरके पर भड़के रजनीकांत के फैंस Rajinikanth's fans got angry on KRK, troll badly on his tweet on Superstar! - Hindi Filmibeat

'तेरी 7 पुश्तें लग जाएंगी'- केआरके पर भड़के रजनीकांत के फैंस, इस ट्वीट के बाद गुस्साए थे लोग!

rajinikanth, krk

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोविंग किस कदर है ये बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अगर कोई उनपर किसी तरह का सवाल खड़ा करे तो जाहिर है कि उनके फैंस बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।

इस वक्त हमेशा विवादों में रहने वाले कमाल आर खान, यानि केआरके ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि रजनी फैंस को नागवार गुजरा है। दरअसल एक ट्वीट करते हुए केआरके ने रजनीकांत के व्यक्तित्व, कद और शैक्षिक योग्यता का खुलेआम मजाक उड़ाया है।

उनका का कहना था कि, भाग्य और रवैया ही एकमात्र कारण जो कि उनके सुपरस्टारडम में योगदान करते हैं। केआरके ने लिखा, "सुपरस्टार रजनीकांत इस बात का प्रमाण हैं कि सुपरस्टार बनने के लिए आपको ऊंचाई, व्यक्तित्व, शिक्षा आदि की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल भाग्य और दृष्टिकोण की आवश्यकता है।"

इसके बाद लोग भड़क गए और जैसी जैसी बातें रजनीकांत को सुनाई हैं वो काफी चर्चा में हैं। एक फैन ने लिखा, "भाई तेरी 7 पुश्ते लग जाएगी उनके आस पास जाने के लिए!"

एक का कहना था, "भाग्य नहीं, यह ज़मीन से जुड़ा रवैया ही है जिसने उन्हें साउथ का किंग बना दिया.. जो किसी भी बॉलीवुड हीरो के पास नहीं है।" एक का कहना था, "हाइट पर्सनैलिटी तो तुम्हारी भी नहीं है...एटीट्यूड बहुत है..फिर तुम सुपरस्टार क्यों नहीं बने।"

इस तरह से लोग उनको कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार ट्रोलिंग का सामना केआरके कर रहे हैँ। हालांकि किसी भी यूजर के कमेंट पर केआरके ने रिएक्शन नहीं दिया है। ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने इस तरह के पोस्ट को करके मुसीबत ली हो, बल्कि अक्सर वो ऐसा करते रहते हैं। वो सुपरस्टार्स को ही टारगेट करते हैं। लोगों का मानना होता है कि वो लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसा करते हैं।

Read more about: rajinikanth krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X