..................... Rajinikanth will perform in Kolaveri di | कोलावरी डी सॉग में लगेगा रजनीकांत के डांस का तड़का - Hindi Filmibeat

कोलावरी डी सॉग में लगेगा रजनीकांत के डांस का तड़का

rajinikanth
डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों की ज़ुबान पर कोलावेरी गाने ने धुम मचा दी है। हर किसी के मुंह से बस कोलावरी के बोल निकल ही जाते हैं। लेकिन अभी कोलावेरी डी में सबसे इंटरटेनमेंट का असली तड़का लगना बाकी है। जी हां इस गाने में खुद रजनीकांत डांस करने वाले हैं।

अगर रजनीकांत का नाम किसी भी साउथ की फिल्म से जुड़ जाता है तो वह फिल्म जबरदस्त हिट हो जाती है। अपने दामाद धनुष के इस गाने की पॉपुलेरिटी को देखते हुए खुद रजनीकांत ने इस गाने में डांस करने की इच्छा जाहिर की थी। वह अपने दामाद और बेटी ऐश्वर्या की इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। ऐश्वर्या की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है 3 और रजनीकांत इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं।

रजनीकांत कोलावरी सॉग में कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। जो फिल्म का एक हिस्सा होगा। जब इस सुपरस्टार रजनी ने पहली बार कोलावरी गाना सुना था तो उनकी हंसी रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी। खुद रजनीकांत ने अपनी बेटी और दामाद धनुष के सामने इस गाने में डांस करने को कहा। वैसे रजनीकांत अपनी अलग ही स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, उनके इस अंदाज के करोड़ों दीवाने है। रजनी का नाम इस गाने से जुड़ जाने से यह बात तो पक्की है कि इस गाने की पॉपुलेरिटी और बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X