रजनी पॉवर से चलेगी रजनीकांत की वेबसाइट!

सुपरस्टार रजनीकांत पर आधारित एक जोक तो सभी लोगों के बीच फेमस है कि रजनीकांत चाहे तो सब कुछ हो सता है वो खुद एक पॉवर हैं। अब उनको ही समर्पित एक वेबसाइट लॉच की गई है जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के चल सकती है।

'डबल्यु डबल्यु डबल्यु ऑल अबॉउट रजनीकांत डॉट कॉम' पर जाते ही एक मैसेज आएगा, इसमें लिखा होगा 'रजनीकांत एक आम इंसान नहीं हैं' ये एक साधारण वेबसाइट नहीं है। ये रजनी की शक्ति से चलती है और इसमें वेबसाइट से जुड़ने के लिए इंटरनेट कनेक्शन को बंद करने की सलाह दी जाती है।

जब इंटरनेट बंद हो जाता है तभी इस वेबसाइट को जाकर देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर रजनीकांत के शुरूआती कैरियर, उनकी फिल्मों के बारे में खबरें, पर्दे के पीछे हुए सीन और रजनीकांत के जोक्स जिसमें कहा गया है कि उनके लिए कुछ भी करना नामूमकिन नहीं है।

इस वेबसाइट को बनाने वाली कंपनी वेबचटनी के निर्देशक गुरबख्श सिंह का कहना है किसी वेबसाइट को बिना इंटरनेट कनेक्शन के चलाने में रजनीकांत की बड़ी उपलब्घि है। साथ ही यह भी कहा कि इस वेबसाइट पर कई लोग आ रहे हैं और इसे हजारों की संख्या में हिट्स मिल रहे है और लोग फेसबुक और टि्वटर पर भी इस वेबसाइट के बारे में चर्चा कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X