रजनीकांत ने लॉंच किया अमिताभ बच्चन की तमिल फिल्म का पोस्टर, बिग बी का तमिल डेब्यू
सदी के महानायक और बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हिंदी में तो एक से बढ़कर एक फिल्में इंडस्ट्री को दी है और लोगों का बहुत मनोरंजन किया है। इसके अलावा साउथ की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। बता दें कि अब अमिताभ बच्चन तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रहे है और फिल्म का नाम 'उयरंधा मनीधन' है। इसका ऐलान तो काफी पहले हो गया था लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत ने इस फिल्म का टीजर पोस्टर सबके सामने पेश करके इसकी शुरुआत की है।
इस फिल्म अमिताभ बच्चन अकेले नहीं नजर आएंगे बल्कि तमिल के स्टार एसजे सूर्यह भी लीड रोल में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर तमिल दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें है।

फिल्म के निर्देशक की बात करें तो इसको मशहूर तमिल निर्देशक तमिलवानन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म हिंदी और तमिल दोनो में बन रही है..जिसमें बॉलीवुड के शहंशाह अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे।
फिल्म का प्रोडक्शन फाइव एलिमेंट पिक्चर्स और थिरुचेंदुर मुरुगन प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सुरेश कन्नन कर रहे है। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के पोस्टर लॉंच को एसजे सूर्यह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट करते हुए बताया है।
बता दें कि इस दौरान रजनीकांत ने पहुंचकर इसके उद्घाटन की खुशी को दोगुना कर दिया है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इस समय काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय भी दिखेंगी..मौनी रॉय काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications












