..................... Rajinikanth become Twitter brand ambassador - Hindi Filmibeat

रजनीकांत की एंट्री से ट्विटर हुआ सौभाग्यशाली

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में ट्वटिर पर एंट्री करके सभी ट्विटर यूजर्स को काफी खुश कर दिया है। रजनीकांत का ट्विटर पर आना किसी ऐतिहासिक घटना से कम नहीं प्रतीत हो रहा है। लगातार रजनीकांत के फैन्स उनसे जुड़ने की उम्मीद से उनके ट्विटर अकाउंट को फॉलो किये जा रहे हैं। सिर्फ रजनी सर के फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रजनी सर को फॉलो करने के लिए आगे आए हैं। अभी तक सोनाक्षी सिन्हा, सोनू निगम, श्रेया गोषाल, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर आदि ने रजनीकांत के ट्विटर अकाउँट को फॉलो किया है।

अभी तक मात्र दो ही दिनों में रजनी सर के फॉलोवर्स की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गयी है और लगातार ये संख्या बढ़ती ही जा रही है। जबकि रजनी सर ने अभी तक मात्र एक ही ट्वीट किया है। रजनीकांत के फैन्स लगातार रजनी सर को ट्वीट करके उन्हें अपनी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही कई लोग रजनीकांत से ढ़ेर सारे सवाल भी पूछ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रजनीकांत के ट्विटर पर आने के फैसले के पीछे उनकी बेटी सौंदर्या की पहली फिल्म कोचाादईयां का हाथ है। रजनी सर चाहते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाए और इसलिए कोचादाईयां के पोस्टर को ही रजनी सर ने अपने ट्विटर अकाउंट के होमपेज पर लगा रखा है।

रजनीकांत के फैन्स का कहना है कि रजनी सर ट्विटर पर आए हैं ये ट्विटर की टीम के लिए सौभाग्य की बात है। तो रजनी सर के फैन्स के लिए वनइंडिया की तरफ से कुछ तस्वीरें पेश हैं आखिर रजनी सर का ट्विटर पर आना कोई मामूली बात तो है नहीं।

देखिये ट्विटर की चिड़िया भी रजनी सर के मूड कि हिसाब से कैसे अपने एक्सप्रेशन बदलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X