रजनी सर ट्विटर नहीं ट्विटर करेगा रजनी सर को फॉलो

रजनीकांत के फैन्स लगातार ट्विटर पर अपने भगवान रजनी सर को मैसेजेस भेजे जा रहे हैं। रजनीकांत के फैंस का कहना है कि वो अपने पसंदीदा सुपरस्टार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पाकर काफी खुश और उत्साहित हैं। इससे पहले रजनीकांत कभी भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नहीं आए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अपनी बेटी सौंदर्या की फिल्म कोचादाइयां को प्रमोट करने का एक भी मौका तलाइवा नहीं छोड़ना चाहते। अपने करोड़ों फैंस के बीच फिल्म को और ज्यादा प्रचारित करने के लिए रजनीकांत ने अपने ट्विटर के पेज पर भी कोचादाइयां का ही पोस्टर लगा रखा है।
खैर वजह चाहे जो भी हो लेकिन रजनीकांत के फैन्स इस बात से बेहद खुश है और रजनी सर के स्वागत में ढ़ेरों मैसेजेस भेज रहे हैं। रजनीकांत के एक फैन राघव का कहना है रजनी सर ट्विटर को नहीं बल्कि अब ट्विटर रजनी सर को फॉलो करेगा। ट्विटर के मालिक के लिए ये सौभाग्य की बात है कि रजनी सर ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स में से ट्विटर को ही चुना है अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए। तो अब देखना ये है कि रजनीकांत का ट्विटर हैंडल और कितने नये कीर्तीमान बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications