रजनी सर की फॉलोवर्स लिस्ट में सोनाक्षी अव्वल, दीपिका गायब

Rajinikanth twitter followers includes Bollywood Celebrities
रजनीकांत सर की ताकत को लेकर जितने भी जोक्स अभी तक बनते आए है, कल से उन सभी जोक्स में कुछ ना कुछ सच्चाई नज़र आने लगी है। यूं लग रहा है कि वाकई रजनी सर कुछ भी कर सकते हैं और उनके शब्दकोश में नामुमकिन जैसा शब्द ही नहीं है। कल रजनी सर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्टविर पर अपना पहला कदम रखा और यकीन मानिये मात्र 18 घंटों के दौरान रजनी सर के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 2 लाख को पार कर गयी। इस अद्भुत कार्य को अंजाम तो सिर्फ रजनी सर ही दे सकते थे क्योंकि रजनीकांत के अलावा कोई और ट्विटर पर आते ही इस तरह का हड़कंप तो नहीं मचा सकता। तमिल सितारों में रजनीकांत ही इकलौते ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सबसे कम समय में अपनी फॉलोवर्स की संख्या 2 लाख से पार कर ली।

तमिल में तो रजनी सर के चाहने वालों की तादाद अनगिनत है ही लेकिन साथ ही बॉलीवुड में रजनी सर के दीवानों की संख्या कम नहीं है। बॉलीवुड सितारो ने भी रजनी सर के ट्विटर पर आते ही उन्हें फॉलो करना शुरु कर दिया। हालांकि अभी तक रजनी सर के करीबी दोस्त और को-स्टार अमिताभ बच्चन ने रजनी सर को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया है लेकिन श्रेया घोषाल, सोनू निगम, अभिषेक बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, मनोज बाजपेयी, पूनम पांडे और राज कुंद्रा रजनी सर के फॉलोवर्स की लिस्ट में शामिल हो गये हैं।

शाहरुख खान जो कि तलाईवा के काफी करीबी माने जाते हैं और दीपिका पादुकोण जिन्होंने हाल ही में तलाइवा के साथ कोचादाइयां फिल्म भी की है वो भी अभी तक इस लिस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। खैर इस मामले में तो दीपिका को सोनाक्षी ने मात दे दी। उन्होंने ये दिखा दिया कि सोशल नेटवर्किग पर सोनाक्षी दीपिका से आगे हैं और साथ ही तलाइवा की फैन लिस्ट में भी। दीपिका ने भले ही रजनी सर के साथ पहले काम किया हो लेकिन रजनीकांत के बारे में ज्यादा जानकारी तो सोनाक्षी रखती हैं। सोनाक्षी जल्द ही रजनी सर के साथ फिल्म भी करने वाली हैं और शायद इसलिए भी उन्हें रजनी सर के बारे में ज्यादा जानकारी रखनी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X