कोच्चेदाइयां के लिए रजनीकांत को मनाने में 6 दिन लगे- सौंदर्या!

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की एनिमेटेड फिल्म कोचादइयां की रिलीज के लिए उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बार बार आगे बढ़ती जा रही है। पहले फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन चुनावों के चलते फिल्म की रिलीज डेट थोड़ा आगे बढा़ दी गयी है। इसके अलावा ये भी खबर है कि रजनीकांत अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स के साथ अपनी फिल्म रिलीज करने का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। भले ही साउथ में रजनीकांत सुपरस्टार हों लेकिन भारत में अमिताभ की भी कुछ कम फैन फोलोइँग नहीं है। रजनीकांत की बेटी और कोचादइयां फिल्म की निर्देशक सौंदर्या का कहना है कि उनके पापा को सौंदर्या पर पूरा भरोसा था कि वो कोचादइयां के साथ पूरा न्याय करेंगी और एक बेहतरीन फिल्म बनाएंगी।

रांझना बहुत पसंद आई सौंदर्या को!

जब सौंदर्या से पूछा गया कि रजनीकांत को कोचादइयां के लिए मनाने के लिए उन्हें कितना वक्त लगा तो सौंदर्या ने बताया पापा को मनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। क्योंकि उन्होंने बचपन से मेरे अंदर क्रिएटिविटी देखी थी। उन्हें यकीन था कि मैं फिल्म के साथ पूरा न्याय करुंगी। सिर्फ 6 दिनों में पापा इस फिल्म को करने के लिए मान गये। पापा के अलवा दीपिका पादुकोण को राणा फिल्म में पापा के साथ दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं तो मुझे लगा कि दीपिका को कोचादइयां के लिए भी साइन करना चाहिए। तो मैंने उन्हें अप्रोच किया और दो दिन लगे उन्हें मनाने में। तो फिल्म की कास्टिंग में कोई मुश्किल नहीं हुई।

सौंदर्या ने कोचादइयां फिल्म को लेकर उनके सामने आई मुश्किलों के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म को बनाते समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्म में सबकुछ क्रिएटिविटी पर आधारित था। फिल्म बनाने में हमें करीब डेढ़ साल का समय लगा। कपड़ो से लेकर सेट को इमेजिन करने और क्रिएट करने में काफी वक्त लग रहा था। हालांकि पापा की वजह से हमें फिल्म में एक्टिंग के पहलू पर ज्यादा ध्यान नहीं देना पडा़ क्योंकि पापा खुद ही अपनी तरफ से हर एक शॉट को बेस्ट देने की कोशिश करते थे। साथ ही ए आर रहमान की वजह से फिल्म का संगीत भी काफी बेहतरीन बना और दीपिका भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस की तरह पेश आईं। तो कुल मिलाकर जितनी मुश्किलें आईं उनसे निपटने में पूरी टीम साथ थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X