मेगास्टार Rajinikanth अपनी 171वीं फिल्म के बाद सिनेमा से लेंगे संन्यास? इस डायरेक्टर के साथ होगी आखिरी फिल्म

Rajinikanth to take retirement from acting after his 171st film

Rajinikanth To Quit Acting: मेगास्टार रजनीकांत ने पिछले पांच दशकों से दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री पर अपना दबदबा कायम रखा है। आज भी उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उनकी फैन इतनी है, जिसका हिसाब नहीं लगाया जा सकता। लेकिन हाल ही में जो अफवाह फैल रही है, वो सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।

समय समय पर रजनीकांत के फिल्मों से सन्यास लेने की अफवाहें फैलती रहती हैं। एक बार फिर, खबरें हैं कि उनकी आगामी 171वीं फिल्म उनकी अंतिम फिल्म हो सकती है और इसके बाद दिग्गज अभिनय से रिटायरमेंट ले लेंगे।

रजनीकांत की आने वाली फिल्में

बता दें, रजनीकांत की 169वीं फिल्म का नाम है जेलर, जो कि 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके बाद रजनीकांत ने फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में वो मुख्य भूमिका में नहीं होंगे।

लोकेश कनगराज के साथ होगी आखिरी फिल्म

मेगास्टार की 170वीं फिल्म TJ Gnanavel के साथ होगी, जिसका टाइटल फिलहाल फाइनल नहीं है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, तमिल फिल्म निर्माता और अभिनेता मैसस्किन ने बताया कि रजनीकांत की 171वीं फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ होगी.. और साथ ही उन्होंने कहा कि ये फिल्म शायद रजनीकांत की आखिरी फिल्म हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रजनीकांत ने खुद अपनी अंतिम फिल्म के लिए लोकेश कनगराज से संपर्क किया था। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल 2025 तक आ जाएगी। हालांकि इस पर एक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth rajnikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X