'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव', एक्टर ने किया हैरान कर देने वाला पोस्ट, हुए जमकर ट्रोल
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक्टर रोहित रॉय को मजाक करना भारी पड़ गया। दरअसल एक्टर ने रजनीकांत को लेकर भद्दा मजाक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिससे रजनीकांत के फैंस खासा गुस्सा हुए और एक्टर को खरी खरी सुना दी। दरअसल रोहित रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक जोक शेयर किया, जिसपर लिखा था। 'रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव हैं और अब कोरोना को क्वॉरंटीन कर दिया गया है।''

इस मजाक के चलते रोहित रॉय को खूब ट्रोल किया गया। रजनीकांत के फैन फॉलोइंग साउथ में ही नहीं बल्कि देशभर में हैं। उनके फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। ऐसे में कोरोना से जुड़ा मजाक करना फैंस को बुरा लगा और इसका खामियाजा रोहित को सहना पड़ा। इसके बाद रोहित ने पोस्ट में लिखा था कि ये एक मजाक है शांत रहिए। आइए आपको बताते हैं क्या था वो पोस्ट और क्या लिखा था रोहित रॉय ने।


Click it and Unblock the Notifications











