Rajinikanth ने अचानक फ्लाइट की इकॉनमी क्लास में मारी एंट्री, सादगी देख चिल्ला पड़े फैंस

Rajinikanth Flight Video Viral- साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है और उन्होने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया है। सोचिए अगर आप किसी प्लेन में इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे हैं और अचानक से कोई सुपरस्टार आ जाए तो माहौल क्या होगा।
रजनीकांत इस वीडियो में एक प्लेन में हैं और इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे हैं। इंडिगो फ्लाइट में जैसे ही अभिनेता ने एंट्री मारी लोगों ने शोर मचाकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान एक फैन ने वीडियो पोस्ट किया कि जब फ्लाइट में लोगों ने रजनीकांत को चढ़ते देखा तो कैसे शोर मचाया जा रहा है।
रजनीकांत ने किया रिएक्ट
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि रजनीकांत ने देखा कि एक फैन उनका वीडियो बना रहा है तो वो वहीं रुक गए। उन्होने रुक उस फैन के मोबाइल में देखा। उन्होने अपना हाथ कैमरे को देखकर हिलाया और खुश हो गए। इस वीडियो के सामने आते ही लोग रजनीकांत के नेचर की तारीफ कर रहे हैं।
इतने बड़े सुपरस्टार को इस अंदाज में देखना फैंस के लिए किसी अच्छे अनुभव से कम नहीं है। वीडियो को कई लोगों ने साझा किया है। एक फैन ने लिखा, "यह सही है। मैं थलाइवर के दर्शन कर रो रहा हूं। कांप रहा हूं। दिल की धड़कन चरम पर है।" इसके अलावा लोगों के रिएक्शन आपको हैरान कर देंगे।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''ओह माय गॉड शिट किसने कहा।'' एक ने लिखा, ''बहुत हंबल सुपरस्टार है थलाइवर।'' एक ने लिखा, ''लोगों का तो दिन बन गया।'' एक ने लिखा, ''इकॉनमी क्लास में क्यों जा रहे हैं सर।'' एक ने लिखा, ''उसके चेहरे पर भी सच्ची ख़ुशी है, क्या आदमी है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि रजनीकांत ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इस वीडियो पर नहीं दिया है।
THATS RIGHT. I GOT தலைவர் தரிசனம்!!!!!!!!
— Paaru Kumudha Pathikum (@Edukudaa) April 25, 2025
Crying. Shivering. Heart beating peakeddddddd 😫😫😫😫😫😭😭😭♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ pic.twitter.com/an99qee51a


Click it and Unblock the Notifications