रजनीकांत का सेल्फी वीडियो वायरल..कुछ यूं सेल्फी लेते दिखे सुपरस्टार
रजनीकांत का सेल्फी वीडियो वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार रजनीकांत ने सेल्फी वीडियो में डेब्यू किया हा। जी हां रजनीकांत का एक सेल्फी वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो ओपन कार में इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ अमेरिका हेल्थ चेकअप के लिए गए थे।
[OUCH..सलमान की 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर..लेकिन गलतियां..बेशुमार ! ]
फैन्स को उनकी हेल्थ की चिंता हो रही थी लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। वो फिलहाल वहां काफी इंज्वॉय कर रहे हैं और सेल्फी ट्रेंड को धीरे धीरे अपना रहे हैं। रजनीकांत इस वीडियो में पूछ भी रहे हैं कि वीडियो कैसे शूट करना है।
Superstar #Rajinikanth 's selfie video 👌 pic.twitter.com/xomgN8YYi1
— Heytamilcinema (@Heytamilcinema) July 5, 2017
रजनीकांत अक्सर स्वास्थ्य की वजह से परेशान रहते हैं। 2011 में किडनी में समस्या की वजह से उन्होंने लंबा ब्रेक लिया था और फिर 2014 में वापस फिल्मों में आए थे। फिलहाल रजनीकांत की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ 2.0 होगी जिसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म का बजट 400 करोड़ से भी अधिक है और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बाहुबली से भी ज्यादा कमाई करेगी।फिल्म का प्रमोशन भी जोर शोर से करनी की योजना बनाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











