मैं उस देश का वासी हूं, जहां अन्ना रहता है : रजनीकांत

ना तो यहां कोई पटकथा लिखी गयी है और ना ही कोई निर्देशन किया जा रहा है लेकिन फिर भी एक हीरो पूरे देश को एक साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। जिसकी मैं दिल से प्रशंसा करता हूं। मुझे खुशी है कि मैं उस देश का वासी हूं जहां अन्ना रहता हैं।
इससे पहले अन्ना हजारे के समर्थन में कई बॉलीवुड हस्तीयां शामिल हो चुकी हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, लता मंगेशकर और नाना पाटेकर ने खुले तौर पर अन्ना का समर्थन किया है। अन्ना के अहिंसात्मक कदम ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है। अन्ना के अनशन का आज आठवां दिन है लेकिन अभी थोड़ी देर पहले अन्ना ने कहा कि वो कमजोर जरूर हो गये हैं लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आयी है।
anna hazare अनशन अन्ना हजारे केंद्र सरकार भ्रष्टाचार रजनीकांत लोकपाल बिल congress corruption delhi hunger strike lokpal bill rajnikanth


Click it and Unblock the Notifications