कोचादइयां में रजनीकांत ने भी गाया है गाना!

कोचादइयां फिल्म के गाने और उसका संगीत लोगों को बहुत भा रहा है। फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है और उनका कहना है कि वो बहुत ही भाग्यशाली हैं कि उन्हें रजनीकांत की इतनी बेहतरीन फिल्म में संगीत देने का चांस मिला। कोचादाइयां फिल्म को बनाने में ए आर रहमान ने सौंदर्या का बहुत साथ दिया। सौंदर्या ने कहा कि ए आर रहमान हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी के साथ उनके साथ खड़े रहे। सौंदर्या ने ये भी कहा कि फिल्म के एक गाने में मैं पापा (रजनीकांत) की आवाज देना चाहती थी। लेकिन मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि पापा को कैसे मनाउं गाना गाने के लिए। फिर मैंने ए आर रहमान से मिलकर अपनी ये बात शेयर की तो उन्होंने कहा कि ये बहुत ही अच्छी बात है और हम ये करते हैं।

रजनीकांत के दामाद धनुष जब मुंबई में थे तो सलमान भेजते थे उनके लिए टिफिन!

सौंदर्या ने ए आर रहमान के साथ मिलकर गाने की म्यूसिक, लिरिक्स पूरे की ली और फिर एक दिन पापा को हमने कहा कि ए आर रहमान के स्टूडियो में जाकर फिल्म के संगीत को सुनें। जब रजनीकांत ए आर रहमान के स्टूडियो में पहुंचे तो ए आर रहमान ने उनसे कहा कि सर आप क्यों नहीं इस गाने को गाते। रजनीकांत तुरंत ही तैयार हो गये। रजनीकांत को भी ये आइडिया पसंद आया कि वो फिल्म में गाने में अपनी आवाज दें। और आखिरकार ये गाना इतना बेहतरीन बनकर आया कि सभी हैरान रह गये। सौंदर्या ने हाल ही में कोचादइयां फिल्म के ट्रेलर लॉंच के अवसर पर कहा कि फिल्म में मेरा सबसे पंसदीदा गाना वो है जिसमें पापा की आवाज है।

कोचादइयां फिल्म का ट्रेलर लॉंच हाल ही में मुंबई शहर में हुआ। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन, काजलो, शेखर कपूर, सुभाष घई, आदि मौजूद थे। दीपिका पादुकोण जो कि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं शूटिंग में व्यस्त होने के चलते इस ईवेंट पर नहीं आ सकीं। इसके अलावा ए आर रहमान भी देश स बाहर होने के चलते इस मौके पर नहीं नज़र आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X