फ्लॉप 'लिंगा' की रजनीकांत को भारी कीमत चुकानी होगी
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की सुपर हाइप्ड फिल्म 'लिंगा' भारी घाटे से गुजर रही है। साल 2014 के दिसंबर में रिलीज हुई 'लिंगा' से निर्माता, निर्देशक समेत डिस्ट्रिव्यूटर्स को भी काफी उम्मीदें थी। लेकिन फिल्म ने सिनेमाघरों में पानी तक नहीं माना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म बुरी तरह धाराशायी हो गई। रजनीकांत की पिछली सुपरहिट फिल्मों शिवाजी, ऐशिरन आदि जैसी फिल्मों से इतर 'लिंगा' फ्लॉप फिल्म के खाते में आ गई।

गौरतलब है कि, लिंगा के डिस्ट्रिब्यूटर्स को अब फिल्म के फ्लॉप हो जाने की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आर सिंगरावादिवेलन, जिन्होंने फिल्म को दो अलग अलग जिलों में डिस्ट्रिब्यूट किया था, अब मद्रास हाईकोर्ट में अपील कर डिमांड किया है कि फिल्म के निर्मता, निर्देशक और रजनीकांत नुकसान को जल्द जल्द चुकता करें।
आपको बता दें, फिल्म को कुल मिलाकर 40 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आर सिंगरावादिवेलन ने अपने एक बयान में कहा है कि, फिल्म के फ्लॉप हो जाने की वजह से ज्यादातर डिस्ट्रिब्यूर्स को भारी नुकसान सहना पड़ा है। लिहाजा, हमने लिंगा के निर्माता और रजनीकांत से अपील की थी कि शुरूआत में किए गए इंवेस्टमेंट्स को वापस कर दें। लेकिन उनकी ओर से कोई रिस्पॉस नहीं आया। इसीलिए, हमने होईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले पर कोई कदम उठाने को कहा है। ज्यादातर डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म के लिए भारी भरकम कीमत अदा की थी। के एस रविकुमार के निर्देशन में बनी लिंगा में रजनीकांत के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में थीं।


Click it and Unblock the Notifications











