DHAMAKA: दो सुपरस्टार्स के साथ.. टूटेगा रिकॉर्ड.. बाहुबली 2 हुई पीछे!
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने रिलीज से पहले ही बाहुबली 2 पीछे कर दिया है। यहां जानें कैसे।
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दनादन 1500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने आने वाली फिल्मों के लिए नया टार्गेट भी सेट कर दिया.. जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है। लेकिन बता दें, रजनीकांत- अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 इस टार्गेट को पूरा करते दिख रहे हैं।
टल गया साल का सबसे धमाकेदार क्लैश.. सलमान बनेंगे सोलो KING
जिस फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार हों.. वहां बॉक्स ऑफिस धमाका तो होना ही है। 2.0 एक सीक्वल फिल्म है.. जो 25 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 5 नहीं, 10 नहीं.. बल्कि 15 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जाहिर है.. 15 भाषाओं में रिलीज होने की वजह से फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन मिलने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications