रजनी की माशूका बनेंगी कैट, पोंगल से शुरू होगी फिल्म
साल 2012 भले ही किसी के लिए अच्छा हो या ना हो लेकिन चिकनी चमेली कैटरीना कैफ के लिए यह साल कुछ खास ही बन गया है। इस साल कैटरीना बॉलीवुड के तीन खान के साथ नजर आएंगी। जिसमें सलमान खान के साथ एक था टाइगर, आमिर खान के साथ धूम और यशराज बैनर की एक और फिल्म में चिकनी चमेली शाहरूख के साथ नजर आएंगी।
ये तो खास बात है ही एक और बड़ी खबर ये है कि कैटरीना साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कोचादियां में भी आएंगी। इस फिल्म को लेकर कैट काफी खुश हैं। यह फिल्म 3 डी में बनने जा रही है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पोंगल से शुरू कर दी जाएगी।
'कोचादिंया' में रजनीकांत एक राजा का रोल करने वाले हैं जो शिव का परम भक्त है। इस फिल्म में कैट शीव के परम भक्त की माशूका बनने जा रही हैं। इस फिल्म के बारे में सौंदर्या का कहना है कि जी हां हमने कैट के बारे में सोचा है और इसके लिए बात भी चल रही है। फिलहाल कैट काफी सारे प्रोजेक्ट कर रही हैं तो उनसे बात नहीं हो पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











