..................... रजनीकांत राजनीति पार्टी भंग, पॉलिटिक्स में अब नहीं आएंगे | Rajinikanth political party dissolves: organisation will continue as fans association No more politics - Hindi Filmibeat

रजनीकांत का बड़ा ऐलान- भंग की राजनौतिक पार्टी, पॉलिटिक्स में अब नहीं आएंगे

सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति अटकलों ने कई साल से फैंस के लिए एक उम्मीद खड़ी की हुई थी। लेकिन आज एक बार फिर रजनीकांत ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति में नहीं उतरेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी का नाम रजनी मक्कल मंदरम को भंग कर दिया।

रजनीकांत ने ऑफिशियल पोस्ट भी किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी राजनीति संगठन को एक फैन संस्था के तौर पर गठित कर रहे हैं।अब और राजनीति नहीं होगी। ये संस्था अब लोगों की भलाई करेगी। वह लिखते हैं, हमें जो उम्मीद थी वह मौजूदा स्थिति के कारण नहीं हुआ। मेरा दोबारा राजनीति में आने का विचार नहीं है।

rajinikanth

बता दें हाल में ही खबरें सामने आ रही थीं कि रजनीकांत दोबारा राजनीति में आने का मन बना सकते हैं। लेकिन आज एक बार फिर रजनीकांत ने साफ कर दिया किया कि उनका पॉलटिक्स में आने का कोई निर्णय नहीं है।

आज रजनीकांत ने मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस मीटिंग के बाद अभिनेता ने अपना फैसला सुनाया। खबरें हैं कि रजनीकांत प्रशंसकों के साथ बैठक भी करेंगे।

जनवरी में रजनीकांत ने बताया था कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही ये भी साफ कर दिया था कि वह अपना फैसला भी नहीं बदलेंगे। उस दौरान एक्टर ने बताया था कि वह कोरोना स्थिति और अपने स्वास्थ्य को देखते हुए राजनीति में न आने का फैसला ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X