सलमान खान से नहीं क्लैश करेंगे सुपरस्टार.. रिलीज डेट की हो गई घोषणा
मेगास्टार रजनीकांत की अगली फिल्म काला के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म 7 जून 2018 को देशभर में रिलीज होगी। बता दें, पहले अफवाह थी कि रजनीकांत की फिल्म सलमान खान की रेस 3 से ईद पर क्लैश होगी। लेकिन अब दोनों फिल्में एक हफ्ते अंतर पर रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं जून में बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक धमाका होने वाला है।
कहीं ना कहीं इससे सलमान की रेस 3 को भी राहत मिलेगी। बता दें, रजनीकांत की काला पहले अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हड़ताल की वजह से फिल्म को पोस्टपोंड कर दिया गया है।

अब एक ही महीने में सलमान खान और रजनीकांत का आना बॉक्स ऑफिस पर किसी त्योहार से कम नहीं होगा। वैसे 2018 की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो बैक टू बैक कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार साबित हो सकती हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications