रजनीकांत ने की काबिल की तारीफ..टीम को दिया क्यूट सा मैसेज
सुपरस्टार रजनीकांत ने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वो फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की आने वाली फिल्म 'काबिल' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने काबिल के बारे में बहुत ही प्यारा सा मैसेज इस फिल्म की टीम को दिया है।

खबरों की मानें तो सुपस्टार रजनीकांत ने कहा है कि इस फिल्म के हिंदी, तमिल और तेलुगू ट्रेलर को उन्होंने देखा है जो उन्हें काफी पसंद आए है। साथ ही रजनीकांत ने ये भी कहा कि वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। रजनीकांत ने कहा कि फिल्म में ऋतिक रोशन वाकई में कमाल के लग रहे हैं।
यही नहीं, रजनीकांत ने फिल्म के म्यूज़िक की भी काफी तारीफ की है। फिल्म का गाना 'मैं तेरे काबिल हूं कि नहीं' और 'हसीनो का दिवाना' रजनी का काफी पसंद आया है।
#Live: 2016 के आखिरी अवार्ड्स ने सलमान खान को चित कर दिया...बुरी तरह!
अापको बता दें कि रजनीकांत और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन दोनों ही पिछले काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि उन दोनों ने 1986 में भगवान दाता फिल्म में भी एक साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications