'सीओएन' की रजनीकांत ने की तारीफ
सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में प्रदर्शित तमिल फिल्म 'चेन्नैयिल ओरू नाल (सीओएन)' की टीम की तारीफ की है। फिल्म के जरिए अंगदान के महत्व को रेखांकित करने के लिए उन्होंने तारीफ की।
रजनीकांत ने एक बयान में कहा, "हम मौत के बाद अपने शरीर के अंगों के महत्व को महसूस नहीं करते हैं, यदि हम उन्हें दान के लिए चुनते हैं, तब यह कदम बहुत हद तक एक जिंदगी को बचा सकता है। अंगदान के महत्व पर बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए मैं 'सीओएन' की टीम को बधाई देता हूं।"'सीओएन' एक वास्तविक घटना से प्रेरित होकर बनी मलयालम की हिट फिल्म 'ट्रैफिक' की रीमेक है। इस फिल्म का कन्नड़ और हिदी संस्करण बनाने की चर्चा चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
